जमुई. गिद्धौर-मांगोबंदर मुख्य मार्ग स्थित निजुआरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी स्व मनी यादव का 32 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव है. बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर लालपुर गया था जहां से भंडरा गांव लौटने के दौरान निजुआरा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आ गया हालांकि ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि चालक फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, पटना रेफर
गिद्धौर-मांगोबंदर मुख्य मार्ग स्थित निजुआरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
