Bihar Road Accident: बिहार में खड़े ट्रक में टकराई ऑटो, 3 इंजीनियरिंग छात्रों की तड़प-तड़पकर मौके पर मौत, 3 जख्मी

Bihar Road Accident: बिहार के जमुई जिले में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रोड किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार ऑटो टकरा गई. इस हादसे में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की तड़प-तड़पकर मौके पर मौत हो गई. तो वहीं, तीन छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

Bihar Road Accident: गुरुवार को बिहार के जमुई जिले में भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 इंजीनियरिंग छात्रों की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल भी हो गए. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जख्मी छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया.

इस तरह हुई पूरी घटना…

जानकारी के मुताबिक, हलसी लखीसराय जमुई सीमावर्ती नवीनगर हनुमान मंदिर के पास रोड साइड एक ट्रक खड़ा था. इस दौरान लखीसराय की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. ऑटो में 6 लोग सवार थे. सभी इंजीनियरिंग के स्टूडेंट थे. वे लखीसराय से शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे थे. लेकिन, बीच रास्ते में ही दर्दनाक हादसा होने से तीन छात्रों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान ऑटो ड्राइवर किसी तरह से बच गया और वह ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद आनन-फानन में तेतरहाट थाना और जमुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल तीनों छात्रों को इलाज के लिए लखीसराय के सदर अस्पताल में भेजा गया. साथ ही मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

सड़क दुघर्टना में इंजीनियरिंग मृतक छात्रों की पहचान नालंदा जिले के साहिल कुमार, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सरायकंठ पुर गांव निवासी पंकज राय और समस्तीपुर जिले के खरिहारी गांव निवासी सरोज कुमार के रूप में हुई हैं. जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए लखीसराय अस्पताल भेजा गया है. घायलों की पहचान अजीत कुमार यादव, रोशन कुमार और अंकित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. सभी घायल छात्र सिवान जिले के रहने वाले हैं.

Also Read: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, तेज हवा और ठनका गिरने की IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >