39वीं पुण्यतिथि जननायक को किया गया याद

प्रखंड क्षेत्र के लखैय गांव में मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई.

बरहट. प्रखंड क्षेत्र के लखैय गांव में मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके आदर्शों, विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदवंशी चेतना मंच के युवा प्रदेश सचिव राजकिशोर उर्फ गुड्डू ठाकुर ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दलितों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया. वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, सादगी और ईमानदार राजनीति की सशक्त विचारधारा थे, जिनकी नीतियां और सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं. कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता व समानता के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर आशीष कुमार, विवेक कुमार, सुभाष ठाकुर, कारू ठाकुर, अभिनाश कुमार, जटा शंकर ठाकुर, शिवेंदु कुमार, सुमन रावत, रुपेश शर्मा, सोनू, अंकित, राजेश कुमार, मिथुन मंडल, अन्नू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >