प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा केंद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया. विदाई समारोह का आयोजन केंद्र संचालक व साईं शिव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ज्वाइंट एमडी सुनील कुमार ने की.

सरौन. चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा केंद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया. विदाई समारोह का आयोजन केंद्र संचालक व साईं शिव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ज्वाइंट एमडी सुनील कुमार ने की. इस मौके पर नवंबर 2025 बेच के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई. कार्यक्रम को संचालित करते हुए केंद्र संचालक सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं के लिए प्रत्येक माह जिला नियोजनालय पदाधिकारी द्वारा जिला में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं जिसमें छात्राएं भाग लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं. और तरह-तरह के नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. वही श्री कुमार ने अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को कुशल युवा केंद्र से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्राओं से अपील की. इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा संचालित तीन माह के केवाईपी कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर हम कंप्यूटर का बेसिक स्किल सीखें तथा इससे हम सभी प्रकार का इंटरव्यू को फेस कर सकते हैं. इसके अलावा भाषा कौशल एवं सॉफ्ट स्किल की भी ट्रेनिंग दिया गया. यह कोर्स हमारे भविष्य में बेहतर साबित होगा. मौके पर केंद्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक पिंकू कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी छात्र को उच्चतर शिक्षा हेतु 4 लाख का रिंग तथा मुख्यमंत्री प्रतिभा योजना के तहत इंटर्नशिप हेतु चार से 6000 रुपया प्रतिमाह एवं बेरोजगार युवाओं को जो 20 से 25 वर्ष के बीच में है उन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से 24 माह तक दी जायेगी. मौके पर केंद्र प्रशिक्षक पंकज कुमार यादव, लाली कुमारी, रोहित कुमार, टिंकू कुमार रजक, उषा हांसदा, सूरज सोरेन उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गान के साथ एवं केंद्र संचालक सुनील कुमार को बुके भेंट कर किया. साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >