भागलपुर ने मुंगेर की टीम को 127 रनों से हराया

रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच भागलपुर व मुंगेर के बीच खेला गया.

झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर-16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच भागलपुर व मुंगेर के बीच खेला गया. भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.1 ओवर में 247 रन बनाये. इसमें अरनव 83 व अनय ने 40 रनों का बेहतरीन योगदान दिया. मुंगेर के प्रतीक ने 4, जबकि ध्रुव ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 28.5 ओवर में मात्र 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मुंगेर के बल्लेबाज प्रतीक ने 57 और हर्ष ने 20 रनों का योगदान दिया. जबकि भागलपुर के बॉलर विराज और सत्येंद्र ने 4-4 विकेट झटके. इस प्रकार दूसरे दिन का मैच भागलपुर ने 127 रनों से जीत लिया. भागलपुर के खिलाड़ी विराज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल सिंह ने प्रदान किया .मैच में निर्णायक की भूमिका में मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार और रवि कुमार थे. जबकि स्कॉरर के रूप में जमुई के सुमन कुमार व शुभम सिंह थे. स्टेशन क्लब के कप्तान अमित कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार को लखीसराय व मुंगेर के बीच सुबह 7:00 बजे से मैच खेला जायेगा. मौके पर इमरान अख्तर खान, जावेद अंसारी, मयंक मेहता, मनीष कुमार, संदीप रावत, ज्ञान सिंह समेत कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >