शराब की लत ने बैजू को कर दिया बर्बाद

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 11वीं बटालियन ने शराबबंदी अभियान को बल देने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया.

बरहट. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 11वीं बटालियन ने शराबबंदी अभियान को बल देने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. समादेष्टा हिमांशु शंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में उच्च विद्यालय मलयपुर, जमुई रेलवे स्टेशन, कटौना बाइपास मोड़ सहित अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया गया. नुक्कड़ नाटक में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11वीं जमुई के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. नाटक में बैजू नामक एक व्यक्ति की कहानी को प्रदर्शित किया गया, जो अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है. बैजू खेती-बाड़ी से परिवार का पालन-पोषण करता है, लेकिन धीरे-धीरे शराब का आदी हो जाता है. शराब की लत के कारण वह अक्सर चौक-चौराहों और चाय दुकानों पर नशे में झगड़ता रहता है. पैसे की कमी के कारण वह अपनी ज़मीन सेठ के पास गिरवी रखकर शराब खरीदने के लिए उधार लेता है. कार्यक्रम में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11वीं के रक्षित पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुप्ता, जीपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह, एसआई अचरज महतों, बृज कुमार राम, राजकुमार, एएसआई नसीमुद्दीन अंसारी, हबलदार मेजर जितेंद्र कुमार, सिपाही नरेश कुमार, और मंडल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था. इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय लोगों को शराब के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और शराबबंदी के महत्व पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >