मारपीट करने को लेकर थाने में दिया आवेदन

प्रखंड क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी टेंपो चालक मो कलाम, वाहन सवार महिला सबला खातून ने मारपीट करने को लेकर थाने में आवेदन दिया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी टेंपो चालक मो कलाम, वाहन सवार महिला सबला खातून ने मारपीट करने को लेकर थाने में आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि हमलोग अपने ओटो से जा रहे थे. तभी तेतरिया गांव निवासी इरफान मियां अपने पुत्रों के साथ आया और जबरन वाहन रोककर हमलोगों के साथ मारपीट कर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमसभी को रेफरल अस्पताल लाया. इस दौरान उक्त लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए सात हजार नकद व मोबाइल भी छीन लिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >