लापता हीरा यादव की अबतक सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

थाना क्षेत्र के बस्तियाडीह गांव से बीते 20 अप्रैल की रात्रि से लापता हीरा यादव का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को लोहिया चौक पर हंगामा किया.

सिमुलतला. थाना क्षेत्र के बस्तियाडीह गांव से बीते 20 अप्रैल की रात्रि से लापता हीरा यादव का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को लोहिया चौक पर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने इस दौरान स्थानीय पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों ने बताया कि इतने दिनों के बाद भी अबतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है. जबकि उनके परिजन भय के साये में रह रहे हैं. लोगों के द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलते ही सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई ईशाश्री पुलिस जवानों के साथ वहां पहुंचे प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर घर भेजा. लापता हीरा यादव के पुत्र सुनील यादव ने बताया कि मेरे पिता हीरा यादव बीते 20 अप्रैल की रात्रि से लापता है. काफी खोजबीन करने के बाद उनका पता नहीं चलने के बाद हमलोगों ने इसकी सूचना सिमुलतला पुलिस को 21 अप्रैल को ही दी है. लेकिन पुलिस मेरे पिता की खोजबीन करने में लापरवाही कर रही है. यदि पुलिस गंभीरता पूर्वक मेरे पिता की खोजबीन करती तो मेरे पिता अबतक मिल जाते. विरोध प्रदर्शन में दी-मुंगेर-जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सह राजद नेता श्रीकांत यादव, खुरंडा मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव, पूर्व मुखिया बालदेव यादव, पंसस नागेश्वर यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >