चकाई में धूमधाम से मनेगी बाबा साहेब की 135वीं जयंती

चकाई प्रखंड में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है.

चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. इसे लेकर शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में सामाजिक एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने की. जबकि बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं. इस बार के जयंती समारोह का आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता की नई मिसाल पेश करेगा. भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान ही आधुनिक भारत की असली शक्ति है. डॉ. आंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को बराबरी का अधिकार दिया है. उनके बताए न्याय और समता के मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. वहीं वरिष्ठ सदस्य राजेश वर्णवाल ने कहा कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर ही हम बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे विभिन्न गांवों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी. बाबा साहेब के गीतों के साथ यह यात्रा चकाई बाजार, सहाना कॉलोनी और पंचमुखी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी. वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्य समारोह में उनकी जीवनी और संविधान की प्रासंगिकता पर चर्चा होगी. मौके पर वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार मुन्ना कांग्रेस दास, मनोज पोद्दार, जयप्रकाश पासवान और नारायण दास, अमीर दास, राजीव पासवान, अनिल गौतम, संतु यादव, हर्ष नारायण सिंह, पवन सिंह, कुलदीप दास, पवन केशरी, संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >