जमीन के अभाव में अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अधर में

नगर क्षेत्र में दो अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाना है, जहां सोहजना में जमीन मुहैया करा दी गयी है.

झाझा. नगर क्षेत्र में दो अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाना है, जहां सोहजना में जमीन मुहैया करा दी गयी है. दूसरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही है. जमीन की उपलब्धता के लिए रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को पत्र लिखा है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बहुत पहले हमने पत्र लिखा है. लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला है. न ही जमीन उपलब्ध हो पायी है. जिला स्तर से प्रत्येक दिन इसके लिए प्रतिवेदन की मांग की जा रही है. रेफरल अस्पताल के बीएचएम सुभाषचंद्र ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में दो अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एक सोहजना के लिए जगह चयनित हुआ है. लेकिन दूसरे का अबतक जगह चयनित नहीं हुआ है. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए चार हजार स्क्वायर फीट जमीन की जरूरत है. जैसे ही दूसरे स्थल के लिए जमीन मुहैया हो जाती है तो उसका प्रतिवेदन जिला में भेज दिया जाएगा, ताकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन निर्माण को लेकर आगे का कार्य हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >