जमुई. जिले में रविवार को आयोजित नीट यूजी 2025 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा के लिए कुल 828 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 807 ने परीक्षा दी, जबकि 21 छात्र अनुपस्थित रहे. परीक्षा केकेएम कॉलेज और उच्च विद्यालय जमुई केंद्र पर आयोजित की गई. परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे. डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, दिव्यांग सशक्तिकरण पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम अधीक्षक रतीश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी भानू प्रकाश सहित कई वरीय अधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा निगरानी, दंडाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल की तैनाती और निर्धारित गाइडलाइंस के अनुपालन की विशेष व्यवस्था की गई थी. प्रशासन की निगरानी में परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
