विद्यालय में पढ़ रही छात्रा हुई बेहोश

प्रखंड क्षेत्र के गंगरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनियाठीका उर्दू में अध्ययनरत एक छात्रा के बेहोश हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के गंगरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनियाठीका उर्दू में अध्ययनरत एक छात्रा के बेहोश हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार रविवार को विद्यालय में नामांकित वर्ग कक्षा पंचम की छात्रा आशिया प्रवीण विद्यालय में अंतिम पाली की संचालित कक्षा में अध्ययन करते करते बेहोश हो गिर गयी व उक्त छात्रा के नाक से रक्तस्त्राव होने लगा. इसे देखकर वर्ग कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया आनन फानन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आशिया प्रवीण का फस्ट एड करवा परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी एवं निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया. विद्यालय प्रबंधन की माने तो अत्यधिक गर्मी के कारण ऐसे घटना होने की आशंका जतायी जा रही है.

कहते हैं विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक

इधर इस मामले को लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक मो अलाउदीन अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा का प्राथमिक उपचार करवा घर भेज दिया गया. छात्रा की स्थिति सामान्य है फिलहाल वो खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >