सिमुलतला थाना परिसर में आज होगा जन संवाद, एसपी विश्वजीत दयाल रहेंगे मौजूद

थाना परिसर में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, इसमें एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं उपस्थित रहेंगे.

सिमुलतला. थाना परिसर में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, इसमें एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं उपस्थित रहेंगे. जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जायेगा और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जायेगा. इस जन संवाद में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, भूमि विवाद समेत अन्य स्थानीय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी. एसपी द्वारा जनता को पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए जायेंगे, ताकि आमलोगों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हो सके. पुलिस प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं व सुझाव रखने की अपील की है. प्रशासन का मानना है कि इस जन संवाद कार्यक्रम से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >