बिहार : ट्रक से कुचलकर 5 कांवड़ियों की मौत, सात अन्य घायल

जमुई : बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में अचानक अगला पहिया फट जाने के कारण एक ट्रक सड़क किनारे बैठे कांवडियों पर पलट गया. जिससे उनमें से पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. चकाई थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मृतक पश्चिमी चंपारण जिले के […]

जमुई : बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में अचानक अगला पहिया फट जाने के कारण एक ट्रक सड़क किनारे बैठे कांवडियों पर पलट गया. जिससे उनमें से पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. चकाई थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मृतक पश्चिमी चंपारण जिले के नदलपुर थाना अंतर्गत जोगापट्टी गांव के निवासी थे.

उपेन्द्र ने बताया कि इस हादसे में जख्मी हुये सात कांवड़ियों में से तीन की स्थिति गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिये जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. शेष चार घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में जारी है. उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला सदर अस्पताल भेजा गया है. ट्रक कांवडियों पर पलटने के बाद सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा. इसका चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

मृतकों के नाम
1-चन्द्रिका मुखिया ग्राम -पिपरहिया
2-हरेन्द्र मुखिया ग्राम -पिपरहिया
3-रामबाबू शर्मा ग्राम -पिपरहिया
4-सुरेश बैठा ग्राम -पिपरहिया
5-शलेन्द्र प्रशाद ग्राम -पिपरहिया

घायलों के नाम
1-धनंजय मुखिया ग्राम- पिपरहिया
2-विजय साव, ग्राम- पिपरहिया
3- बाबूलाल मुखिया ग्राम- पिपरहिया
4 गणेश मुखिया ग्राम- सिमरीमान
5- शंकर मुखिया ग्राम- पिपरहिया
6-भरत कुमार ग्राम- पिपरहिया
7-गुप्तचन्द साव ग्राम- पिपरहिया
8- पूजा चौधरी ग्राम- पिपरहिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >