दो दिवसीय जॉब कैंप में 41 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन, 120 युवाओं ने कराया निबंधन

बिहार सरकार के युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय जमुई की ओर से संयुक्त श्रम भवन सोनपे में 06 व 07 फरवरी को दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया.

जमुई. बिहार सरकार के युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय जमुई की ओर से संयुक्त श्रम भवन सोनपे में 06 व 07 फरवरी को दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. रोजगार मेले में एसआइएस इंडिया लिमिटेड, अभिषेक इंटरप्राइजेज व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट ने भाग लिया. जानकारी देते जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि जॉब कैंप के दौरान जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दो दिनों में कुल 120 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया, इसमें साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया के उपरांत 41 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से चयनित किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जायेंगे. उन्होंने बताया कि जॉब कैंप का उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. इस तरह के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर बेरोजगारी की समस्या को कम करने में मदद मिल रही है. अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार के जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके. जॉब कैंप में शामिल युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया से गुजरने का अवसर मिलना काफी लाभकारी साबित हुआ. कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले के युवाओं में रोजगार को लेकर नई उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >