20 लीटर देसी महुआ शराब जब्त

पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण जंगली इलाके चापोड़िया क्षेत्र से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है.

झाझा. पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण जंगली इलाके चापोड़िया क्षेत्र से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र में शराब तस्कर द्वारा शराब बेची जा रही है. तभी पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार को दलबल के साथ छापेमारी के लिए भेजा. पुलिस को देखते ही शराबी व तस्कर फरार हो गया. तभी पुलिस ने 20 लीटर देसी महुआ शराब गैलन में भरा हुआ बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब व अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >