झाझा : पंचायत में दूसरे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में सरगर्मी तेज हो गई है. इस कारण इस चुनाव में इंटरेस्ट रखने वाले जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने पक्ष में करने को लेकर कवायद तेज कर दिया है. पैक्स चुनाव के उम्मीदवार आगामी 28 नवंबर से 30 तक अपना-अपना पर्चा दाखिल कर सकेगें. सहकारिता कार्यालय में आगामी 01 एवं 02 दिसंबर को नामाकंन पत्रों की समीक्षा की जाएगी . उम्मीदवार 04 दिसम्बर को अपने नाम वापस ले सकेंगे. साथ ही उम्मीदवार को प्रतीक चिन्ह भी दे दिया जायेगा .
पैक्स चुनाव के लिए 28 से भरा जायेगा पर्चा
झाझा : पंचायत में दूसरे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में सरगर्मी तेज हो गई है. इस कारण इस चुनाव में इंटरेस्ट रखने वाले जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने पक्ष में करने को लेकर कवायद तेज कर दिया है. पैक्स चुनाव के उम्मीदवार आगामी 28 नवंबर से 30 तक अपना-अपना पर्चा […]

झाझा सहकारी के कुल 20 पंचायत में 11 पंचायत पैक्स का चुनाव 11 दिसम्बर को चुनाव होगा. इस बाबत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी स्वरुप कुमार विश्वास ने बताया कि प्रखंड के बीस पंचायत में से चांय, छापा, जामूखरैया, कनौदी, कानन, खुरंडा, रजलाकला, टेलवा, पैरगाहा, केशोपुर पैक्स का चुनाव होगा. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.