बिजली चोरी करते 13 धराये, प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी को लेकर चकाई प्रखंड में विभाग का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है. अभियान में 13 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया.

चकाई. बिजली चोरी को लेकर चकाई प्रखंड में विभाग का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है. अभियान में 13 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. झाझा बिजली विभाग के एसडीओ विनोद कुमार नागर व चकाई जेई कृष्णकांत के नेतृत्व में चलाये गये छापेमारी अभियान में पोझा बिशनपुर निवासी विनोद दास, भोला दास, शंकर दास ,उमेश दास, परांची निवासी काटो दास, रमेश दास, लगमा सिमरिया निवासी राजेंद्र राय, कटहराटाड़ निवासी हकीम भारती, फुलेंद्र भारती, परांची निवासी मथुरा दास, रीतलाल दास, बिशनपुर निवासी सिकंदर दास व निरिया देवी पति सुदाम दास को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है. यह सभी लोग मीटर में बाईपास टोका लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे. जेई ने बताया कि विनोद दास पर 9124, भोला दास पर 1996, शंकर दास पर 865, उमेश दास पर 1101, काटो दास पर 5065, रमेश दास पर 2690, राजेंद्र दास पर 1856, हकीम भारती पर 1054, फुलेंद्र भारती पर 1054, मथुरा दास पर 1243, रितलाल लाल दास पर 2690, सिकंदर दास पर 1196 व निरिया देवी पर 1196 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा इन लोगों पर पूर्व से बकाया बिजली बिल को भी जोड़कर जमा करने का निर्देश दिया गया है. जमा करने के बाद ही बिजली का कनेक्शन इन लोगों को जोड़ा जायेगा. सभी लोगों पर थाना में केस दर्ज कराया गया है. इस अभियान से बिजली चोरी करके जलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है. जेई ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर इन दिनों सघन अभियान लगातार जारी है. उन्होंने लोगों से बिजली चोरी नहीं करने और अविलंब बकाया बिल का भुगतान करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >