रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील

झाझा : रेलवे स्टेशन जाने वाली प्रत्येक सड़क तालाब में तब्दील हो गया है. रेलवे यात्रियों को स्टेशन जाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.रजला-शक्तिघाट से झाझा रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार से रेलवे स्टेशन एवं खलासी मोहल्ला से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सभी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जिसमें […]

झाझा : रेलवे स्टेशन जाने वाली प्रत्येक सड़क तालाब में तब्दील हो गया है. रेलवे यात्रियों को स्टेशन जाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.रजला-शक्तिघाट से झाझा रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार से रेलवे स्टेशन एवं खलासी मोहल्ला से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सभी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जिसमें बारिश होते ही पानी लबालब भर जाता है.
वह सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है. राहगीरों को या तो उसी पानी में चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है या फिर किसी दूसरे का सहारा लेना पड़ता है. दोपहिया, चार पहिया वाहन को तो किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है. लेकिन उसके चलने से उस कीचड़ भरी राह में चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो जाती है.
राहगीर अजमल अंसारी, मुख्तार अंसारी, कोतुहल यादव, रामखेलावन ठाकुर, प्रकाश यादव समेत कई लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन जाने वाली सभी रेलवे की सड़कें बदहाल की स्थिति में है. सभी सड़क टूट गयी है. गड्ढा बन गया है. बरसात के होती ही उस गड्ढे में पानी भर जाता है. राहगीरों को पता ही नहीं चलता है कि कहां गड्ढा है, कहां समतल है. इस कारण कभी-कभी हमलोग दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं रेलवे यात्रियों ने बताया कि रेलवे को लाखों रुपये की राजस्व की प्राप्ति हर माह होती है.
बावजूद इसके रेलवे अधिकारियों का इस सड़क पर कोई ध्यान नहीं है. रेलवे यात्रियों ने बताया कि मंडल से लेकर जोनल स्तर तक के रेलवे अधिकारी लगातार रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर चले जाते हैं. कोई भी अधिकारी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क का मुआयना नहीं करते हैं. निरीक्षण भी नहीं करते हैं. यही कारण है कि सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है.
राहगीरों ने बताया स्थानीय स्तर के अधिकारी भी इस सड़क पर कोई ध्यान नहीं देते हैं. यदि स्थानीय स्तर के अधिकारी भी प्राकलन बनाकर उच्चाधिकारी को भेजेंगे तो शायद वह प्लान मंजूर हो जाए और सड़कें बन जा सकती हैं. रेलवे यात्रियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने सड़क की मरम्मती का कई माह पूर्व कर चुकी है. बावजूद इसके आजतक स्टेशन जाने वाली सड़क बदहाल ही है.
कहते है स्टेशन प्रबंधक
स्टेशन को जोड़ने वाली सभी सड़कों की समस्या को लेकर उच्च अधिकारी को लिखा गया है. जल्द ही इसका समाधान हो जायेगा.
सोनेलाल सोरेन, स्टेशन प्रबंधक
बोले आईओडब्ल्यू
स्टेशन को जोड़ने वाली बाजार से लेकर स्टेशन तक एवं खलासी महासा से लेकर स्टेशन तक की सड़कें का प्राक्कलन बनाकर भेज दिया गया है. और उसका टेंडर भी हो गया है. बरसात के बाद सड़क बनायी जायेगी.
ऐकेहेंब्रम, आईओडब्लू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >