अफवाहों पर न दें ध्यान शांतिपूर्वक मनाएं पर्व

खैरा : दीपावली व काली पूजा के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ संजीव कुमार झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान असहिष्णुता फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. इस […]

खैरा : दीपावली व काली पूजा के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.
इस दौरान बीडीओ संजीव कुमार झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान असहिष्णुता फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी इलाकों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती किया जायेगा. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों की यह जवाबदेही बनती है कि इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रसाशन का सहयोग करें. उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी अपनी जवाबदेही का अच्छे से निर्वहन करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखें.
उन्होनें कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में अशांति का माहौल बनता है तो तुरंत थाना में सूचित करें. मौके पर थानाध्यक्ष दलजीत झा ने कहा कि त्यौहार के दौरान सभी चिह्नित इलाकों में पुलिसबल की तैनाती की जा रही है. तथा सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. जिसमें पूजा के दौरान पंडाल निर्माण का तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रूट चार्ट का विवरण देना आवश्यक है. वहीं थानाध्यक्ष श्री झा ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि सब अपने-अपने क्षेत्र में एक स्थाम चिह्नित कर उसकी सफाई करें.
उन्होंने कहा कि जुआ खेलने वाले लोगों पर भी नकेल कसी जाएगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, अंचलाधिकारी श्रीनिवास, उप प्रमुख रणवीर सिंह, अवर निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा, हितनारायन सिंह, सदानंद कुमार, पूर्व प्रमुख प्रभु यादव, लोजपा जिला सचिव जहांगीर आलम, मुखिया पुरुषोत्तम कुमार, अरविंद साव सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव, सरपंच व बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >