झाझा यार्ड में घुसा पानी, ट्रेन परिचालन बाधित

झाझा : दानापुर रेल मंडल स्थित झाझा स्टेशन पर पिछले वर्ष निर्मित रुट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम प्वाइंट में जलजमाव हो जाने के कारण पूरा सिस्टम बीते मंगलवार रात 10 बजे से काम करना बंद कर दिया. इस कारण अप एवं डाउन की सभी रेलगाड़ियों को मैनुअली कॉशन देकर चलाई जा रही है. जिस कारण ट्रेन […]

झाझा : दानापुर रेल मंडल स्थित झाझा स्टेशन पर पिछले वर्ष निर्मित रुट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम प्वाइंट में जलजमाव हो जाने के कारण पूरा सिस्टम बीते मंगलवार रात 10 बजे से काम करना बंद कर दिया. इस कारण अप एवं डाउन की सभी रेलगाड़ियों को मैनुअली कॉशन देकर चलाई जा रही है.
जिस कारण ट्रेन का परिचालन प्रभावित हो रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए स्टेशन मास्टर एम के मिश्रा ने बताया कि आरआरआइ को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक अभियंता, सिग्नल अभियंता के अलावा अन्य कर्मी लगातार काम कर रहे हैं. समाचार सम्प्रेषण तक समुचित तौर पर सिग्नल के सभी पॉइन्ट ठीक नहीं हुआ था.
जानकारी के अनुसार मंगलवार को उन्होंने बताया कि लगातार वर्षा होने की वजह से झाझा स्टेशन स्थित रेलवे यार्ड में पानी भर गया. जो आरआरआइ प्वाइंट को भी अपने आगोश में ले लिया. इस कारण अप एवं डाउन का लूप लाइन का सिग्नल सिस्टम फैल हो गया.
सिग्नल सिस्टम के फैल होते ही कॉशन पर ट्रेनों का परिचालन किया जाने लगा. जिसका सीधा असर सभी तरह के ट्रेन परिचालन पर पड़ा है. डाउन लाइन के 339 एवं 340 प्वाइंट पानी में जाते ही सिग्नल सिस्टम काम करना बंद कर दिया. रात्रि के 2:30 बजे अप लाइन के प्वाइंट 312 भी खराब हो गया. जिस कारण झाझा स्थित लगभग सभी प्वाइंट धीरे-धीरे खराब हो गया. इस वजह से रांची-जयनगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18605 अप झाझा स्टेशन पर करीब एक घंटा खड़ी रही. इस वजह से रेलगाड़ियों को मैन्युअली चलाया गया.
उन्होंने बताया कि इसे लेकर दानापुर को सूचना दिया गया. सुबह होते ही सभी तरह के सेक्सन अभियंता प्वाइंट को ठीक करने में लग गए. ओंन ड्यूटी आरआरआइ कर्मी अनिल कुमार एवं सौगात साहा ने बताया कि स्टेशन स्थित लगभग सभी प्वाइंट में पानी घुस गया है. पानी आरआरआइ टेक्नोलॉजी के लिए काफी खतरनाक है. जलजमाव के कारण कई प्वाइंट का केबल क्षतिग्रस्त भी गया है. जबतक पूरी तरह से ठीक नहीं होगा तबतक आरआरआइ सिस्टम पूरी तरह से कम नहीं कर पायेगा.
झाझा. झाझा-जमुई रेलखंड के चौरा स्टेशन के पास रेलवे पटरियों के ऊपर से पानी का तेज बहाव के चलते उक्त रेलखंड पर लगभग एक घंटा अप एवं डाउन रेललाइन पर परिचालन पूर्णतः बाधित रहा. इस कारण अप पंजाब मेल गिद्धौर स्टेशन पर 10:32 से 11:26 तक, टाटा-छपरा एक्सप्रेस दादपुर स्टेशन पर 10:08 से 10:50 तक, दानापुर- टाटा एक्सप्रेस जमुई स्टेशन पर 9:45 से 10:50 बजे तक तथा अकालतख्त एक्सप्रेस मननपुर स्टेशन पर 10:25 बजे से 11:00 बजे तक खड़ी रही. इस दौरान रेलवे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >