झाझा : हावड़ा -पटना मुख्य रेलखंड पर चलने वाली लंबी दूरी की कई गाड़ियां घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है.रात की ट्रेन दिन में चल रही है तो दिन की ट्रेन रात तक झाझा पहुंच रही है .इस कारण रेलवे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. इलाहाबाद- हावड़ा बिभूति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या12334डाउन 4 घंटा, अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल गाड़ी संख्या 13006 डाउन 7 घंटा, अप पंजाब मेल 12 घंटा, अमृतसर-
हावड़ा बनारस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या13050 डाउन 2 घंटा, हरद्विार- हावड़ा कुम्भ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12370 डाउन 7 घंटा, छपरा- टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18182 डाउन 5 घंटा, काठगोदाम- हावड़ा बाघ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13020 डाउन 2 घंटा,जयनगर- सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13186 डाउन 2 घंटा की देरी से चल रही है.लंबी दूरी की गाड़ियां लगातार देरी से चलनेके कारण रेलवे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.ईस बाबत पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक एमकेमश्रिा ने बताया कि पश्चिम से आने वाली रेलगाड़ी काफी बिलंब से चल रही है.
