जमुई : दशहरा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा पर पथराव कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी. इसके बाद प्रशासन द्वारा बहुत अच्छे तरीके से मामले को संभालकर शहर में शांति बहाल की गयी है. अब आमलोग भी शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर खुल कर अपनी भागीदारी निभाएं.
उक्त बातें पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव ने जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर उचित कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान अबतक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जायेगा. श्री वैभव ने कहा कि शहर में शांति बहाल करने को लेकर आमलोग खुल कर सड़कों पर आये. और वैसे लोग जो दोषी नहीं हैं और उनका भी नाम प्राथमिकी में आया है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनका नाम प्राथमिकी से हटा दिया जायेगा.
