हर हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : डीआइजी

पहली बार अच्छा लगा था जमुई : डीआइजी जमुई : शहर में व्याप्त तनाव के दौरान लोगों को शांत रहने की अपील के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव ने कहा कि डीआइजी का पदभार संभालने के बाद जब मैं पहली बार जमुई आया था तब मुझे जमुई बहुत अच्छा लगा था. यहां के लोग […]

पहली बार अच्छा लगा था जमुई : डीआइजी

जमुई : शहर में व्याप्त तनाव के दौरान लोगों को शांत रहने की अपील के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव ने कहा कि डीआइजी का पदभार संभालने के बाद जब मैं पहली बार जमुई आया था तब मुझे जमुई बहुत अच्छा लगा था. यहां के लोग काफी संयमित हैं. परंतु अभी की स्थिति देखकर मेरे मन में जमुई की एक नयी छवि सामने आई है. उन्होंने कहा कि यह जमुई की धरती काफी एतिहासिक रही है. यहां कभी भगवान राम रुके थे तथा यह भगवान महावीर की धरती है. इसलिए आप लोगों से यह विनम्र निवेदन है कि आप इस प्रकार का कोई भी कदम नहीं उठाए जिससे जमुई की छवि खराब हो.
उन्होंने कहा कि मैं पुन: पहली बार जब जमुई को देखा था वही जमुई देखना चाहता हूं. प्रशासन उपद्रवियों पर लगाम लगाने को लेकर सारी प्रयास कर रहा है. इसे लेकर प्रशासन की पैनी नजर है. दोषी हर हाल में बख्शे नहीं जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >