जमुई : शहर के बिगड़े माहौल के बीच उपद्रवियों को नियंत्रण में करने के लिए शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इस बीच मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर तथा पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर खुद स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश करते दिखे.
इस दौरान शहर पूरे दिन पुलिस छावनी में तब्दील रहा. शहर के हर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया. इस दौरान बिहार पुलिस, बीएमपी, सैप, एसएसबी, सीआरपीएफ के जवानों को शहर की सुरक्षा में लगाया गया था.
