जमुई : सोमवार की सुबह डीआइजी विकास वैभव की मौजूदगी में जुलूस निकला. महाराजगंज चौक के पास जुलूस के पहुंचते ही पथराव शुरू हो गया. पथराव से अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान दूसरे पक्ष ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और बाइक सवार के साथ मारपीट की. इससे आक्रोिशत दूसरे पक्ष ने बोधवन तलाब चौक के पास एक बाइक पर सवार युवक को पीट दिया
और उसकी बाइक को तालाब में फेंक दिया. इसी दौरान मेहसौड़ी चौक के पास गोली चलने की आवाज सुनायी दी. दो लोगों के घायल होने की खबर के बाद उपद्रव और बढ़ गया. एक पक्ष ने जमुई-लखीसराय मार्ग पर अतिथि पैलेस के समीप पांच दुकानों को आग के हवाले कर दिया. कचहरी के पास एक जूता-चप्पल की दुकान में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया.
