दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

जमुई : मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष सह पूर्व नगर पार्षद अरविंद सिंह उर्फ गब्बर सिंह के द्वारा रविवार को भूमि पूजन किया गया. मौके पर जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि हर साल […]

जमुई : मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष सह पूर्व नगर पार्षद अरविंद सिंह उर्फ गब्बर सिंह के द्वारा रविवार को भूमि पूजन किया गया. मौके पर जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पंडाल निर्माण को लेकर शुभ मुहूर्त में पंडित कृष्णकांत आचार्य उर्फ शिरोमणि झा के निर्देशानुसार भूमि पूजन कार्य किया गया है. इसके उपरांत पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा.
उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण का कार्य शिल्पा टेंट हाउस और लाईटिंग तथा साज सज्जा का कार्य सवेरा एंड को और प्रिंस लाइट को दिया गया है. जबकि मूर्ति बनाने का जिम्मा जमालपुर के गोपाल पंडित को सौंपा गया है. दुर्गा पूजा को लेकर जानकारी देते हुए पंडित झा ने बताया कि मां दुर्गा का आगमन डोली पर होगा, जो सामाजिक उथल पुथल का कारक होगा और मां दुर्गा की वापसी पैदल होगी. जिसके कारण समाज में व्याकुलता बढ़ सकती है.
30 सितंबर को महादशवीं होगी और इस दिन दुर्गा पूजा संपन्न हो जायेगा.मौके पर पूजा समिति के पंचानंद वाजपेयी, संतोष सिंह, अनुज सिंह, मनोरंजन सिंह, प्रमोद सिंह उर्फ पम्पी, रतन सिंह, अनुरंजन सिंह, मुकुंद सिंह, कुंदन सिंह,दिलीप सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >