परामर्श केंद्र में युवाओं में उत्साह

कार्यक्रम . प्रशिक्षण सह परामर्श शिविर का किया गया आयोजन प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को दो साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये का मिलेगा भत्ता जमुई : स्थानीय प्लस टू जिला निबंधन व परामर्श की ओर से आर्थिक हल-युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना व बिहार स्टूडेंट […]

कार्यक्रम . प्रशिक्षण सह परामर्श शिविर का किया गया आयोजन

प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को दो साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये का मिलेगा भत्ता
जमुई : स्थानीय प्लस टू जिला निबंधन व परामर्श की ओर से आर्थिक हल-युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना व बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जानकारी देने हेतु प्रभारी प्राचार्य मो खालिद हुसैन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक संजय चौधरी ने बताया कि आर्थिक हल-युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी बच्चों की काउंसिलिंग की गयी व विद्यालय के 10 वीं उत्तीर्ण 33 बच्चों में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत ऑफ लाइन आवेदन पत्र भरा व इन सभी बच्चों का एक से दो दिनों के भीतर ऑन लाइन आवेदन भरा जायेगा.
उन्होंने बताया कि कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ लेने के इच्छुक बच्चों को 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए व उनकी आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इन बच्चों को तीन माह तक कम्प्यूटर आइटी, कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान व अंग्रेजी व हिंदी भाषा का व्यवहार में सही तरीके से इस्तेमाल की जानकारी दी जायेगी. इसके अलावे मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ लेने के इच्छुक छात्र छात्राओं को 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए व उनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस योजना के तहत आवेदन करने वाले बेरोजगार युवा युवतियों को दो वर्ष तक एक हजार रुपया मासिक सहायता भत्ता दिया जायेगा व स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ ले रहे युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें 24 माह के जगह मात्र 19 माह का ही भत्ता दिया जायेगा. बहुउद्देशीय सहायक विकास कुमार ने बताया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पांच छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया. इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवाओं को 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए व उन्हें इस योजना के तहत तकनीकी व सामान्य शिक्षा ग्रहण करने के लिए चार लाख रुपया तक का ऋण दिया जाता है. इस अवसर पर शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह, संतोष यादव, सुनील कुमार, डा. पंकज कुमार, समुद्रगुप्त, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >