सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन विरोध . मांगों के समर्थन में कमर कसी

सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में परिभ्रमण कर नगर परिषद कर्मी व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की व प्रदर्शन भी किया. जमुई : नगर परिषद जमुई में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस लेकर सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में परिभ्रमण कर नगर परिषद कर्मी […]

सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में परिभ्रमण कर नगर परिषद कर्मी व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की व प्रदर्शन भी किया.

जमुई : नगर परिषद जमुई में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस लेकर सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में परिभ्रमण कर नगर परिषद कर्मी व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की. मौके पर उपस्थित मजदूर यूनियन अध्यक्ष सरयुग पासवान, जिला सचिव पिंकू हरिजन, कोषाध्यक्ष अशोक मेहतर व भरत मंडल ने संयुक्त रूप से बताया कि गंदे नाले व शौचालय की सफाई का काम एक लगातार जारी रहने वाली अनिवार्य सेवा है.
परंतु समाज के अस्तित्व के लिए सफाई करने वालों को घृणित समझा जाता है व इन्हें अछूत कहा जाता है. अपनी जीविका के लिए ऐसे काम करने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े मेहतर लोग की सेवा उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाबजूद भी नियमित नहीं किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि समान काम के बदले समान मजदूरी भी नहीं दिया जाता. उन्होंने नगर परिषद के किरानी, मुंशी व पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सभी मजदूरों का वाजिब मजदूरी भी नहीं देते. साथ ही छंटनी कर देने की धमकी भी देते हैं. यूनियन सदस्यों ने बताया कि सभा के दौरान हमारी मुख्य मांगे सफाई मजदूरों को नियमित किया जाना, समान काम के लिए समान मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी प्रतिमाह 18 हजार किया जाना, बकाया बोनस का भुगतान किया जाना, मजदूरों को भविष्य निधि, पेंशन निधि आदि योजनाएं लागू करना, मजदूरों को दस्ताना वरदी व सफाई के उपकरण उपलब्ध कराना व सफाई कर्मियों के बच्चों को निजी विद्यालय में नामांकन हेतु 10 प्रतिशत सीट आरक्षण कराया जाना प्रमुख है. मौके पर विक्की, सीमा देवी, बंगाली मेहतर, प्रकाश मेहतर, दुर्गा देवी, रिंकु मेहतर, पूनम देवी, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >