दहेज हत्या में एक धराया

चंद्रमंडी : पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिरधारा गांव से दहेज हत्या मामले में आरोपित तारणी दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर थाना कांड संख्या 49/17 के तहत मामला दर्ज था. जिसमें तारनी दास पर परिजनों के साथ मिलकर दहेज की […]

चंद्रमंडी : पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिरधारा गांव से दहेज हत्या मामले में आरोपित तारणी दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर थाना कांड संख्या 49/17 के तहत मामला दर्ज था. जिसमें तारनी दास पर परिजनों के साथ मिलकर दहेज की खातिर पुत्रवधू सोनी देवी की हत्या फांसी लगाकर कर देने का आरोप लगाया था. मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस काफी दिनों से इसे तलाश कर रही थी. सूचना मिली कि इन दिनों वह अपने गांव आया हुआ है. तभी पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >