झाझा : रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर समेत दो को गिरफ्तार कर किउल रेल न्यायालय भेज दिया. रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि देवघर- गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05009 अप के साधारण बोगी में एक महिला तस्कर शराब लेकर […]
झाझा : रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर समेत दो को गिरफ्तार कर किउल रेल न्यायालय भेज दिया. रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि देवघर- गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05009 अप के साधारण बोगी में एक महिला तस्कर शराब लेकर जा रही है.
तभी उक्त ट्रेन में छापेमारी की गयी. इस दौरान लखीसराय जिलान्तर्गत किउल के वृंदावन इलाके का अरुण कुमार यादव व बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघड़ा निवासी राधा देवी को 225 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों शराब तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड निर्मित शराब खरीदकर बिहार ले जाकर बेचती है. छापेमारी में शिवकुमार यादव, उमेश कुमार समेत कई पुलिस बल मौजूद थे.
शराबी को भेजा गया जेल
झाझा. थाना की पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग कर रहे महापुर गांव निवासी सोनू झा नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि गश्ती दल के एसआइ दिनेश कुमार ने उसे उसके गांव के चौराहा से हुड़दंग मचाते हुए गिरफ्तार किया है.