राहुल की मौत से पसरा मातमी सन्नाटा

गिद्धौर : बीते दिन गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर महुलीगढ़ पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गंभीर रूप से घायल हुए महुलीगढ़ निवासी राजू पासवान के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के ईलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में हुई मौत की खबर लगते ही महुलीगढ़ ग्राम वासियों में मातम का माहौल […]

गिद्धौर : बीते दिन गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर महुलीगढ़ पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गंभीर रूप से घायल हुए महुलीगढ़ निवासी राजू पासवान के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के ईलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में हुई मौत की खबर लगते ही महुलीगढ़ ग्राम वासियों में मातम का माहौल है. सोमवार को उक्त मृतक बालक का शव महुलीगढ़ पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. जमीन पर बैठी मृतक की मां उषा देवी बेसुध हो अपने लाडले बेटे के मौत के गम में बेसुध हो दहाड़ मारकर मन नही मन भगवान और अपने नसीब को कोस रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >