खराब भोजन देकर यात्रियों की सेहत से न हो खिलवाड़

निर्देश . मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने किया निरीक्षण मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने जनशताब्दी ट्रेन व झाझा स्थित कैंटीन में खाद्य पदार्थों की जांच की झाझा : मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (कैटरिंग) अरविंद कुमार रजक ने शुक्रवार को पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित झाझा स्थित अप प्लेटफाॅर्म पर कैंटीन व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलगाड़ी में […]

निर्देश . मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने किया निरीक्षण

मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने जनशताब्दी ट्रेन व झाझा स्थित कैंटीन में खाद्य पदार्थों की जांच की
झाझा : मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (कैटरिंग) अरविंद कुमार रजक ने शुक्रवार को पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित झाझा स्थित अप प्लेटफाॅर्म पर कैंटीन व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलगाड़ी में दिया जाने वाला नाश्ता, डिब्बा बंद भोजन समेत अन्य खाद्य वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके अलावे जनशताब्दी में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी ट्रेन में दिया जाने वाला नाश्ता व अन्य खाद्य वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. झाझा स्टेशन पर उतरने के बाद अप प्लेटफाॅर्म पर अवस्थित केंटीन में जांच-पड़ताल किया. सीसीएम श्री रजक ने बताया कि रेलवे यात्रियों की भोजन के प्रति काफी शिकायत मिल रही थी.
उन्होंने बताया कि भोजन रेलवे यात्रियों के सफर के लिये अहम होता है. यही कारण है कि पटना से ही शताब्दी ट्रेन में सफर कर रहे रेलवे यात्रियों से पूछताछ भी किया और परोसे जानेवाले नाश्ता की भी छानबीन की. जिसमें जनशताब्दी में दिया जाने वाला नाश्ता बहुत ही संतोषजनक नहीं पाया गया. क्वालिटी में सुधार करने की आवश्यकता है. साथ ही बताया कि झाझा स्टेशन पर 6/10 फुट का दस केंटीन आवंटित किया जायेगा. जिसमें पांच अप प्लेटफाॅर्म पर और पांच डाउन प्लेटफाॅर्म पर होगा . इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मौके पर स्टेशन प्रबंधक एम के मिश्रा, मुख्य टिकट निरीक्षक दिनेश कुमार, आरपीएफ के गोपाल सिंह सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >