घर से भागा 12 वर्षीय नीतीश ट्रेन से बरामद

जामताड़ा/जमुई : पिता की डांट से नाराज 12 वर्षीय नीतीश कुमार जो जमुई स्थित अपने घर से भाग गया था. उसको आरपीएफ ने मंगलवार देर रात को विद्यासागर स्टेशन पर मौकामा पैसेंजर ट्रेन से बरामद कर उसे जामताड़ा आरपीएफ थाना लाया. जहां पर बुधवार को उनके माता-पिता को उसे सौंप दिया गया. इस दौरान आरपीएफ […]

जामताड़ा/जमुई : पिता की डांट से नाराज 12 वर्षीय नीतीश कुमार जो जमुई स्थित अपने घर से भाग गया था. उसको आरपीएफ ने मंगलवार देर रात को विद्यासागर स्टेशन पर मौकामा पैसेंजर ट्रेन से बरामद कर उसे जामताड़ा आरपीएफ थाना लाया. जहां पर बुधवार को उनके माता-पिता को उसे सौंप दिया गया. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जमुई के चारभट्टा गांव का रहने वाला है. मंगलवार सुबह नीतीश अपने घर से स्कूल के लिए निकला था,

लेकिन वह स्कूल नहीं जाकर मोकामा पैसेंजर ट्रेन में जाकर बैठ गया. जैसे ही मौकामा ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पहुंची की यात्री ने उक्त बच्चे के बारे में स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को जानकारी दी.

उसके बाद आरपीएफ ने बच्चे को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में ले लिया. पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपने स्कूल का नाम बताया. उसके बाद इंटरनेट के माध्यम से उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक का नंबर निकाला. फिर प्रधानाध्यापक को पूरे मामले की जानकारी दी. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नीतीश के परिवार को इस बारे में बताया. इंस्पेक्टर पीके सिंह ने कहा कि बच्चे का पिता किसान है. मंगलवार को नीतीश स्कूल नहीं जा रहा था. इसलिए पिता ने डांट दी इसी से नाराज बच्चा घर से भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >