मुखिया पर लगाया सरकारी सामान गायब करने का आरोप

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के बैजला पंचायत में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग मद के लाखों रुपये का सामान पूर्व पंचायत सेवक व पूर्व मुखिया पर गायब कर देने का आरोप वर्तमान पंचायत सेवक विजय झा ने लगाया है. इस बाबत पंचायत सेवक विजय झा ने बीडीओ सतीश कुमार को पत्र के माध्यम से जानकारी दिया […]

झाझा : प्रखंड क्षेत्र के बैजला पंचायत में चतुर्थ राज्य वित्त आयोग मद के लाखों रुपये का सामान पूर्व पंचायत सेवक व पूर्व मुखिया पर गायब कर देने का आरोप वर्तमान पंचायत सेवक विजय झा ने लगाया है.

इस बाबत पंचायत सेवक विजय झा ने बीडीओ सतीश कुमार को पत्र के माध्यम से जानकारी दिया है. पत्र में जानकारी दी कि बैजला पंचायत के पूर्व पंचायत सेवक अवधेश कुमार व पूर्व मुखिया ने राज्य वित्त आयोग मद के छह लाख रुपये की निकासी तो कर ली लेकिन उक्त राशि का सामान नहीं खरीदा. इसी बीच पंचायत सेवक अवधेश कुमार का तबादला सोनो प्रखंड कर दिया गया है. अब पंचायत में नए पंचायत सेवक के रूप में विजय झा ने योगदान कर लिया है. पंचायत सेवक विजय झा ने पूर्व पंचायत सेवक से चतुर्थ वित्त आयोग की राशि का प्रभार लेने से साफ तौर पर मना कर दिया है.
उन्होंने कहा कि उक्त राशि से जिस भी समानों की खरीदारी की गयी है वह कार्यालय को उपलब्ध कराएं. पंचायत सेवक विजय झा ने अपने पत्रांक 12 दिनांक 28 जुलाई के माध्यम से बीडीओ सतीश कुमार को स्थिति से अवगत कराते हुए प्रभार दिलाने की बात कही. पंचायत सेवक ने कहा कि सामानो के नहीं रहने के कारण पंचायत का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. इस बाबत पंचायत के पूर्व मुखिया अंजनी देवी ने कहा कि सभी सामानों को पूर्व पंचायत सेवक अवधेश कुमार के पास जमा कर दिया गया है.
इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए प्रखंड प्रमुख गायत्री गौरव ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. ताकि सामानों की बरामदगी हो सके व सरकारी कामकाज अनवरत चलता रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >