कस्तूरबा विद्यालय को देख चहक उठी सुरंग की पुत्री

सोनो : सुरंग यादव के बच्चे अपने पिता व माता की तरह अनपढ़ नही रहेंगे. सरकार उसके चारो बच्चों को पढाने की कोशिश में जुट गयी है. मंगलवार को उसकी 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का नामांकन बीडीओ ने स्थानीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में करवाया है. अपनी माता व दादा के साथ जब काजल कस्तूरबा […]

सोनो : सुरंग यादव के बच्चे अपने पिता व माता की तरह अनपढ़ नही रहेंगे. सरकार उसके चारो बच्चों को पढाने की कोशिश में जुट गयी है. मंगलवार को उसकी 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का नामांकन बीडीओ ने स्थानीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में करवाया है. अपनी माता व दादा के साथ जब काजल कस्तूरबा विद्यालय पहुंची तब वो चहक उठी.

पढ़ने की खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी. वो कभी कस्तूरबा की अन्य छात्राओं को देखती तो कभी विद्यालय के भवन को. जब उसे बताया गया कि यहां उसे पढने के अलावे रहने खाने सहित तमाम अच्छी सुविधा मिलेगी तब उसकी आंखो में भविष्य की चमक थी. उसकी माता भी यही चाहती है कि उसके बच्चे उसके व सुरंग की तरह अनपढ़ नहीं रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >