जमुई : नगर क्षेत्र के मणिद्वीप आकादमी के समक्ष सोमवार को दोपहर को उपद्रव कर रहे कल्याणपुर निवासी राजकुमार राम को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया. इस बाबत जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति विद्यालय के सामने शराब पीकर कर उपद्रव करने लगा और इसने एक बच्चे को […]
जमुई : नगर क्षेत्र के मणिद्वीप आकादमी के समक्ष सोमवार को दोपहर को उपद्रव कर रहे कल्याणपुर निवासी राजकुमार राम को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया. इस बाबत जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति विद्यालय के सामने शराब पीकर कर उपद्रव करने लगा और इसने एक बच्चे को अपनी मोटरसाईकिल से ठोकर भी मार दी. जिससे बच्चा घायल हो गया. इसके पश्चात यह हमलोगों को अनाप सनाप बकने लगा और भद्दी भद्दी गाली भी देने लगा.
हमलोगों ने इसे जब ऐसा करने से मना किया तो यह बोला की तुमलोग मेरा क्या बिगाड़ लोगे, जिसको कहना है जाओ जाकर कह दो. जब हमलोगों के समझाने के बाद भी यह व्यक्ति अपनी आदत से बाज नहीं आया तो हमलोगों ने एसडीपीओ नेशार अहमद शाह और थानाध्यक्ष संजय कुमार को सूचना देकर इसे पुलिस के हवाले कर दिया.
देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बरहट थाना की पुलिस शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बरहट पंचायत के मांगो टोला में शराब का कारोबार किया जा रहा है. तभी उक्त स्थान पर छापेमारी कर देशी शराब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मांगो टोला निवासी जगदीश मांझी के पुत्र गुड्डन मांझी के रुप में हुआ है. गिरफ्तार युवक ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में शराब बनाकर बेचने की बात स्वीकार किया है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.