कांवरिया यात्री ने होटल मालिक पर लगाया मारपीट का आरोप

मार खा रहे पुरुष व महिला कांवरिया को पुलिस व जवानों ने बचाया सोनो : एनएच 333 के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया स्थित एक लाइन होटल के समीप बुधवार की सुबह आठ बजे देवघर से पूजा कर लौट रहे यूपी के कांवरिया यात्री से लाइन होटल का मालिक व उसके आदमी उलझ गये. बढ़ते […]

मार खा रहे पुरुष व महिला कांवरिया को पुलिस व जवानों ने बचाया

सोनो : एनएच 333 के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया स्थित एक लाइन होटल के समीप बुधवार की सुबह आठ बजे देवघर से पूजा कर लौट रहे यूपी के कांवरिया यात्री से लाइन होटल का मालिक व उसके आदमी उलझ गये. बढ़ते विवाद के बीच मारपीट शुरू हो गयी. कांवरिया यात्री का आरोप था कि होटल मालिक व उसके लोगों ने महिला सहित अन्य लोगों के साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी किया. जख्मी यात्री का इलाज समीप स्थित सीआरपीएफ कैंप में किया गया. मारपीट के दौरान कई महिला कांवरिया ने उक्त कैंप व समीप के पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस कर्मियों के पास जाकर जान बचायी.
उनलोगों के गुहार पर तत्क्षण हरकत में आये पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने कांवरिया को किसी तरह आक्रोशित होटल मालिक व उनके आदमियों से बचाया. कांवरिया को बचाने के दौरान जवानों द्वारा की गयी कार्रवाई में होटल मालिक रितलाल यादव के भी चोटिल होने की सूचना है. जिसका इलाज सोनो स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना को लेकर बताया गया कि यूपी के कांवरिया बोलेरो से देवघर से पूजा कर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक ट्रक से उक्त बोलेरो की आंशिक टक्कर हो गयी. कांवरिया बटिया स्थित रीतलाल यादव के लाइन होटल के समीप उक्त ट्रक के चालक से वाहन की क्षति पूर्ति की बात करने के क्रम में नोकझोंक कर रहे थे. तभी होटल संचालक रीतलाल अपने अन्य लोगों के साथ उसमें कांवरिया के साथ उलझ कर मारपीट की. कांवरिया यात्री का आरोप है कि होटल मालिक व उसके आदमियों ने उनलोगों के साथ बुरी तरह से मारपीट की. मारपीट में यूपी के महाराजगंज निवासी कांवरिया योगेश्वर मिश्र, रविंद्र यादव, दयानंद पटेल, मिथिलेश मिश्र, घनश्याम भास्कर, जीतेन्द्र वर्मा जख्मी हुए हैं. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है. मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >