रेलवे की लापरवाही से स्टेशन रोड बना नरक

झाझा : मानसून आते ही शहरवासियों के लिये समस्या का अंबार लगना शुरू हो गया है. जगह-जगह हुए जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है. बरसात आते ही इन दिनों शहर के मुख्य बाजार, खलासी मुहल्ला, रजला से झाझा स्टेशन तक आनेवाली सड़क बरसात आते ही चलने के लायक नहीं रही. सड़क पर बने गड्ढों […]

झाझा : मानसून आते ही शहरवासियों के लिये समस्या का अंबार लगना शुरू हो गया है. जगह-जगह हुए जलजमाव से स्थिति नारकीय हो गयी है. बरसात आते ही इन दिनों शहर के मुख्य बाजार, खलासी मुहल्ला, रजला से झाझा स्टेशन तक आनेवाली सड़क बरसात आते ही चलने के लायक नहीं रही. सड़क पर बने गड्ढों में थोड़ी सी बारिस होते ही जलजमाव से सड़क की स्थिति नारकीय हो जाती है. शहर के मुख्य बाजार से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर यह स्थिति देखी जा सकती है.

जिस कारण उक्त मार्ग पर राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बताते चलें कि रेलवे के अधिकृत जमीन पर स्थित इस सड़क को लेकर जन प्रतिनिधि भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. आलम यह हो गया है कि स्टेशन आनेवाली सभी सड़क की स्थिति इन दिनों दयनीय हो गयी है. लेकिन राहगीरों को हो रही परेशानी के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है. इस बाबत पूछे जाने पर स्टेशन प्रबंधक एम के मिश्रा ने बताया कि सड़कों की जर्जर स्थिति के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. साथ ही बताया कि उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मौखिक तौर पर भी उन्हें अवगत कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >