अब कार में भी बनाया गुप्तखाना

सोनो : शराब तस्कर शराब लाने के लिए पुलिस की आंखों में धुल झोंकने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. नये नये तरकीब निकालते हैं फिर भी तू डाल डाल तो मैं पात पात की तर्ज पर पुलिस शराब को पकड़ ही ले रही है. शनिवार की शाम पुलिस को एक मारुती स्ट्रीम कार […]

सोनो : शराब तस्कर शराब लाने के लिए पुलिस की आंखों में धुल झोंकने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. नये नये तरकीब निकालते हैं फिर भी तू डाल डाल तो मैं पात पात की तर्ज पर पुलिस शराब को पकड़ ही ले रही है. शनिवार की शाम पुलिस को एक मारुती स्ट्रीम कार पर संदेह हुआ़ उसे जब खादेड कर पकड़ा गया और उसकी जांच की गयी तब उसमें कुछ भी नहीं पाया गया.

लेकिन एसआई आर के तिवारी को यह लग रहा था कि कुछ तो गड़बड़ी है़ आखिर कार का चालक भागा क्यों. उन्होंने जब पूरी सतर्कता से वाहन की जांच की तब यह देख कर चौंक गये कि कार के पिछले सीट के पीछे डिक्की की ओर एक गुप्तखाना बना हुआ है.जब उसे खोला गया तब 200 एमएल वाले एक हजार देशी पाउच बरामद हुआ. किसी लग्जरी कार में इस तरह का गुप्तखाना का मामला पहली बार प्रकाश में आया है. इससे पूर्व ट्रक में गुप्तखाना बना कर शराब की तस्करी किया जा रहा था.

झारखंड से नालंदा के कई क्षेत्र में सप्लाई होती है शराब
बीते कुछ माह में सोनो थाना के शराब बरामदगी के आंकड़े को खंघाला जाय तो यह बात स्पष्ट रूप से सामने आता हा कि हाल के दिनों में नालंदा जिला व उससे सटे पटना जिला के विभिन्न क्षेत्र शराब तस्करों की पसंद रहा है.शनिवार को शराब के साथ पकड़े गये दोनों युवक नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र का रहने वाला है और शराब की खेप भी उधर ही ले जाया जा रहा था.इससे कुछ माह पूर्व भी पकड़ा गया शराब की एक खेप इसी जिला के हरनौत ले जाया जा रहा था
जबकि गिरफ्तार युवक हरनौत का रहने वाला था.इससे पूर्व फतुहा व पटना ले जाए जा रहे न सिर्फ शराब को सोनो पुलिस पकड़ चुकी है बल्कि इसमें संलिप्त कारोबारी व चालक भी पकडे गये थे.इस क्षेत्र से पूजा हेतु देवघर जाने का बहाना लेकर निकला युवक कारोबारी जब उधर से छुपकर शराब ले आता है तब उसे बड़ी बचत होती है.रूपये की चकाचौंध से उस इलाके के युवा वर्ग शराब तस्करी में अपन भविष्य बर्बाद कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >