सोनो : बिहार में बीते वर्ष शराब बंदी होने के बाद से ही बड़े स्तर पर झारखंड से शराब की तस्करी शुरू हो गयी थी. शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देश का पालन करते हुए सोनो पुलिस ने काफी बेहतर कार्य किया है. झारखंड से लाये जा रहे शराब की बरामदगी व तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सोनो पुलिस जिला में हमेशा ही अव्वल रही थी.
कुछ माह पूर्व ही जमुई से स्थानांतरित होकर सोनो थाना आये थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने इस स्थिति को न सिर्फ बनाये रखा बल्कि पूर्व के रिकार्ड्स से चार कदम और आगे निकल कर शराब बरामदगी व क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल करने में सफल हो रहे है.
