शराबी को भेजा गया जेल

झाझा : पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि बरमसिया गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हो-हल्ला कर रहा है. तभी एसआई दिनेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर ब्रेथ इनेलाइजर लगाकर जांच किया तो […]

झाझा : पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि बरमसिया गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हो-हल्ला कर रहा है. तभी एसआई दिनेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर ब्रेथ इनेलाइजर लगाकर जांच किया तो शराब का सेवन किया हुआ पाया गया. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले आयी . गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शेर खान, साकीन बरमसिया के रूप में किया गया है. जिसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >