कामकाज ठप, किया हंगामा

आक्रोश . मुख्य पार्षद पति के व्यवहार से सफाई कर्मी नाराज सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया है कि जब भी मुख्य पार्षद के पास कुछ शिकायत लेकर जाते हैं, तो उनके पति अपमानजनक ढंग से बात करते हैं. इससे गुस्साये कर्मियों ने जमकर हंगामा किया. जमुई : मुख्य पार्षद रेखा देवी के पति संतोष कुमार […]

आक्रोश . मुख्य पार्षद पति के व्यवहार से सफाई कर्मी नाराज

सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया है कि जब भी मुख्य पार्षद के पास कुछ शिकायत लेकर जाते हैं, तो उनके पति अपमानजनक ढंग से बात करते हैं. इससे गुस्साये कर्मियों ने जमकर हंगामा किया.
जमुई : मुख्य पार्षद रेखा देवी के पति संतोष कुमार साह के अपमानजक व्यवहार से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने कामकाज ठप कर गुरुवार को नगर परिषद के समक्ष हंगामा किया. सफाई कर्मियों ने बताया कि हमलोग जब भी मुख्य पार्षद के पास कुछ शिकायत लेकर जाते हैं तो उनके पति आगे आ कर अपमानजनक ढंग से बात करते हैं व देख लेने की भी धमकी देते हैं. आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि हम साफ-सफाई कार्य अवश्य करते हैं. लेकिन अपने साथ बदसलूकी व बेइज्जती को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस दौरान सफाई कर्मियों ने बकाया मजदूरी व एरियर का भुगतान करवाने व नियमित करने की भी मांग कर रहे थे.
इसे लेकर सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी अरबिंद कुमार बताते हैं कि सफाई कर्मियों ने अपनी बातों को लेकर प्रदर्शन किया है. इसे लेकर आवेदन भी दिया है. इनके आवेदन पर शुक्रवार की नगर परिषद की पहली बैठक में विचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >