लड़की को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

जमुई : सदर थाना की पुलिस ने नगर क्षेत्र के भछियार मुहल्ला से गुरुवार को लड़की को भगा ले जानेवाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुहल्ला निवासी रामजी ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि मेरी बेटी को पड़ोस में किराये के मकान में रह रहे खैरा प्रखंड […]

जमुई : सदर थाना की पुलिस ने नगर क्षेत्र के भछियार मुहल्ला से गुरुवार को लड़की को भगा ले जानेवाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुहल्ला निवासी रामजी ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि मेरी बेटी को पड़ोस में किराये के मकान में रह रहे खैरा प्रखंड क्षेत्र के रजौन गांव निवासी उत्तम कुमार गलत नीयत से भगा कर ले गया है. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस उत्तम को गिरफ्तार कर लड़की की बरामदगी को लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >