उत्क्रमित मध्यविद्यालय घोरमारा का मामला
अनुश्रवण को बनी नौ सदस्यीय टीम
झाझा : बीते शनिवार को बाराकोला पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरमारा में ग्रामीणों द्वारा लगाया ताला सोमवार को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खोला गया. जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्यामसुंदर सिंह ने इसे लेकर जिला परिषद सदस्य अब्दुल कयूम के उपस्थिति में गांव के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक किया. इस दौरान विद्यालय कार्य को सुचारू रूप से चलाने को लेकर ग्रामीणों का नौ सदस्यी टीम भी गठित किया. बीईइओ श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि उक्त विद्यालय के शिक्षा समिति सचिव को हटाकर विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार दिया गया है .जो विद्यालय संचालन में सहायता करेंगे. ग्रामीणों की नौ सदस्यीय टीम में गोखुल यादव, इंद्रदेव यादव, महादेव यादव, गुड्डू कुमार, नंदलाल यादव,
भरत यादव, सूरज हांसदा, सुखदेव हांसदा, परमेश्वर यादव व सिकंदर यादव को रखा गया है. ये सदस्य विद्यालय संचालन का अनुश्रवण कर प्रखंड शिक्षा कार्यालय को सूचित करेंगे. मौके पर पंचायत के मुखिया रमेश यादव, सरपंच नाथो यादव, प्रखंड साक्षरता समन्यवक ईश्वर यादव समेत कई लोग मौजूद थे. बताते चलें कि ग्रामीणों ने किचन शेड निर्माण और प्रधानाध्यापक भवन निर्माण में अनियमितता बरतने को लेकर विद्यालय में ताला जड़ दिया था.
