वज्रपात से चार मवेशियों की मौत

लालीलेबार के पुरनिया महादलित टोला की घटना सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र अन्तर्गत लालीलेबार पंचायत के कैरी गांव के समीप पुरनिया महादलित टोला मे हुए वज्रपात में चार मवेशियों की मृत्यु हो गयी. घटना मंगलवार की शाम तब हुई जब मवेशी गांव के पूरब बहियार में घास चर रहा था. दोपहर बाद तेज बारिश के […]

लालीलेबार के पुरनिया महादलित टोला की घटना

सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र अन्तर्गत लालीलेबार पंचायत
के कैरी गांव के समीप पुरनिया महादलित टोला मे हुए वज्रपात में चार मवेशियों की मृत्यु हो गयी. घटना मंगलवार की शाम तब हुई जब मवेशी गांव के पूरब बहियार में घास चर रहा था. दोपहर बाद तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात में दो बैल, एक गाय व एक बछडा की मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना में मवेशी चराने वाला बच गया. दरअसल बारिश शुरू होते ही चरवाहा भागकर घर आ गया.
उपरोक्त जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया सुंदरलाल सिंह ने बताया कि वज्रपात की इस घटना में पुरनिया गांव निवासी गुसल मांझी का एक बैल, गणपत मांझी का एक बैल व घुटर मांझी का एक गाय और एक बछडा की मौत मौके पर ही हो गयी. मुखिया श्री सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों के मवेशी इस घटना में मृत हुए है वे बेहद गरीब हैं. इस हादसे से हुआ नुकसान इन मजदूर परिवार के लिए ज्यादा है. लिहाजा प्रशासन से मदद की गुहार लगायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >