शराब की बड़ी खेप पकड़ायी

झारखंड के गिरिडीह जिले से डिलीवरी के लिए लायी जा जा रही थी शराब शराब तस्करी मामले में दो अभियुक्त को किया गया है गिरफ्तार गिद्धौर : थाना पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की देर रात एक लग्जरी वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. इस दौरान पुलिस वाहन चालक सहित एक अन्य […]

झारखंड के गिरिडीह जिले से डिलीवरी के लिए लायी जा जा रही थी शराब
शराब तस्करी मामले में दो अभियुक्त को किया गया है गिरफ्तार
गिद्धौर : थाना पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की देर रात एक लग्जरी वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. इस दौरान पुलिस वाहन चालक सहित एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सफेद कलर की टाटा सफारी से बड़ी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है. तभी पुलिस ने मुख्य मार्ग पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बीआर 01 पीबी 1933 नंबर की सफारी वाहन से 375 एमएल का 17 कार्टून में रखा 408 बोतल एवं 180 एमएल का दो कार्टून में रखा 96 बोतल रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब जप्त किया गया.वाहन चालक किष्टो मुंडा एवं हर्षवर्धन कुमार झारखंड राज्य के रामगढ़ कुज्जु का रहनेवाला है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जप्त वाहन और बरामद शराब करे बाबत छानबीन कर रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >