वज्रपात से बालक की मौत

सोनो : थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत अंतर्गत धवठिया गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के बीच हुए वज्रपात से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक निरंजन धवठिया निवासी विश्वनाथ कुमार मंडल का पुत्र है. मृतक के शव को थाना लाया गया जहां से शव को पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया […]

सोनो : थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत अंतर्गत धवठिया गांव में शुक्रवार की दोपहर बारिश के बीच हुए वज्रपात से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक निरंजन धवठिया निवासी विश्वनाथ कुमार मंडल का पुत्र है. मृतक के शव को थाना लाया गया जहां से शव को पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया गया. घटना दोपहर 2:30 बजे तब घटी जब निरंजन स्कूल से आने के बाद तेज बारिश की आशंका के बीच खेत में चर रहे गाय को वापस लाने घर से निकला था. हलकी बारिश के बीच निरंजन बसंत मंडल के घर से दक्षिण एक पेड़ के नीचे आ गया था

तभी तेज आवास के साथ हुए वज्रपात से निरंजन मूर्छित होकर गिर पडा. उसके सर के बाल जल गये थे. उसी पेड़ के नीचे खड़े 40 वर्षीय बीरो मंडल वज्रपात की चपेट में आने से बाल बाल बच गया. उसके चिल्लाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हुए परन्तु निरंजन की मौत तत्क्षण हो गयी थी. उसके मृत्यु की खबर से उसके घर वाले बदहवास हो गये. घर वालो को यकीन ही नहीं हो रहा था कि अभी अभी घर से निकला उनका लाल अचानक कैसे काल के गाल में समा सकता है. परिजनों के क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >