महिला की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका

आरोप . पैसे के लिए लगातार ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित केशोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने जीजा व उसके परिवार वालों पर बहन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. उधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए रोड भी जाम किया है. झाझा : थानाक्षेत्र के […]

आरोप . पैसे के लिए लगातार ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित

केशोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने जीजा व उसके परिवार वालों पर बहन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. उधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए रोड भी जाम किया है.
झाझा : थानाक्षेत्र के बाराजोर गांव की एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने गांव के बगल में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही झाझा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया .घटना के बाबत महिला के भाई केशोपुर गांव के शत्रुघ्न कुमार ने थाना में अपने जीजाजी के अलावा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि मेरी बहन रिंकू देवी(24 वर्ष)की शादी वर्ष 2010 में बाराजोर गांव के शिक्षक शशिभूषण यादव के पुत्र आलोक कुमार उर्फ बमबम यादव के साथ अपने हैसियत के अनुसार दहेज देकर पूरे धूमधाम से हिंदू रीति- रिवाज के साथ किया था .
कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक था .शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि शादी के दो -तीन वर्ष बाद मेरी बहन को पति आलोक कुमार के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी प्रताड़ित करते हुए पैसे की मांग करने लगा .इस बाबत कई बार पंचायत भी हुआ.लेकिन ससुराल वालों पर कोई असर नही हुआ. उल्टे ओर अधिक मारपीट कर पैसे की मांग करने लगा.उन्होंने बताया कि प्रत्येक रात शराब पीकर आलोक कुमार घर आता था एवम सास ,ससुर,ननद एवम देवार सभी मिलकर मारपीट करता था .साथ ही कहता था कि झाझा में बना मकान का एक रूम मेरे नाम लिख दो. मैं कोई वयापार करूंगा. उन्होंने बताया कि 22 जून की रात को भैया के फोन पर आलोक कुमार भद्दी -भद्दी गालियां देते हुए बताया कि तुम्हारा बहन का छत -विछत शव मेरे घर पर पड़ा है.आकर ले जाओ.जब हमलोग अपने बहन के घर बाराजोर पहुंचा तो देखा कि मेरी बहन का शव आंगन में खटिया पर पड़ा है. उसका दोनों पैर कटा हुआ है.इन बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया .थानाध्यक्ष ने बताया सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए जांच शुरू कर दिया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >