'अभी तो 15 मिनट भी नहीं हुए, शपथ के बाद नीतीश कुमार मफलर लेने दोबारा राजभवन पहुंचे तो चौंक गए राज्यपाल'

एनडीए में वापसी करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वह रंग बदलने में गिरगिट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह कटाक्ष भी किया कि अब 'आया कुमार, गया कुमार' हो गया है.

राजद का साथ छोड़ एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं. I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा रहे नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने से राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल के नेता लगातार नीतीश की आलोचना कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर चुटकी ली है.

‘अभी तो 15 मिनट भी नहीं हुए’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश कुमार को लेकर ट्वीट किया और चुटकी ली. जयराम ने लिखा, ‘शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार जी अपना मफलर राज भवन में भूल गये. आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल जी चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए’.

कांग्रेस ने नीतीश कुमार को बताया आया राम गया राम

इससे पहले कांग्रेस ने एनडीए में वापसी करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वह रंग बदलने में गिरगिट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह कटाक्ष भी किया कि अब ‘आया कुमार, गया कुमार’ हो गया है. जयराम रमेश ने कहा, मैं क्या कह सकता हूं? मैंने कल कहा था, ‘आया कुमार, गया कुमार’. नीतीश कुमार गिरगिट को कड़ी टक्कर देते हैं.

नीतीश कुमार ने विपक्ष को दिया धोखा

कांग्रेस नेता ने कहा कि कुमार ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठकों में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि वह विपक्ष को धोखा देने जा रहे हैं. रमेश ने कहा, उन्होंने हमें धोखा दिया है. सही समय पर बिहार की जनता उन्हें अपने इशारों पर नचाने वाले प्रधानमंत्री को करारा जवाब देगी.

नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर भारतीय नेता पार्टी के सहयोग से एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘गिरगिट को भी करनी पड़ी नए रंग की खोज, ये शूर वीर बदलते हैं इतने रंग रोज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >